Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

स्व0 शेष नाथ पांडेय के स्मृति में वेल्फेयर मिशन ग्रीन वसुंधरा के तहत राजकीय इण्टर कालेज सिसौड़ा में हुआ पौधा रोपण

विशेष संवाददाता 09-08-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20240809-wa01555723230589722354487.jpg

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुन्धरा अंतर्गत स्वo शेषनाथ पांडेय की पुण्य स्मृति में इण्टर कालेज सिसौड़ा सौरम के प्रांगण में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेमन्त राव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर तथा विशिष्ठ अतिथि राम नारायण सिंह यादव प्रधानाचार्य इन्टर कालेज सिसौडा ने किया। जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान रूद्र प्रताप यादव ने किया। तत्पश्चात अध्यक्ष डा0 शरद कुमार वर्मा ने  अतिथियों, क्लब पदाधिकारी तथा उपस्थित गणमान्य लोगों के साथ ही इन्टर कालेज के मुनीन्द्र कुमार, आनन्द यादव, अमरजीत गुप्ता, चंद्र शेखर, सुषमा पांडेय, मनोज गुप्ता, पञ्चायत सहायक वन्दना यादव, ने पौधरोपण किया साथ ही पर्यावरण को हरा भरा करने का सामूहिक संकल्प किया। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय ने हाथ उठाकर एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प भी किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमन्त राव ने कहा कि इस साल पड़ रही गर्मी का तापमान तथा वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण समूचे विश्व की समस्या बन चुकी है ऐसे में अधिक से अधिक पौधरोपण ही एकमात्र समाधान है। ग्लोबल वार्मिग, महामारी या वायरस से होने वाली बीमारिया या बारिश का समय से न होना निश्चित रूप से पर्यावरण के असंतुलन का दुष्परिणाम है । वेलफेयर क्लब पौध लगाने के साथ उसे बचाने का भी कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय है। जबकि विशिष्ट अतिथि राम नारायण सिंह यादव ने वर्ष 2003 से निरंतर चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान पर्यावरण मिशन ग्रीन वसुन्धरा के लिए शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा यह जनपद गाजीपुर के लिए बड़ी मिशाल है। अतिथियों का स्वागत क्लब संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी तथा क्लब उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी ने किया। अतिथियो को  क्लब अध्यक्ष डा 0 वर्मा तथा जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर मुकेश, कौसिल्या देवी, राज कुमार, दिनेश यादव, रमाकांत चौरसिया, अवनीश प्रजापति, संजय कुमार गौड़ सहित ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
Next: फाइलेरिया मुक्त समाज से ही हमारा भविष्य सुरक्षित होगा

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.