Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मास्क का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध पुलिस ने चलाया अभियान

ब्यूरो 09-06-2021
IMG-20210609-WA0015~2

जमानियां। क्षेत्र में कोरोना महामारी से बचाव के लिए पुलिस लगातार मास्क का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है। बुधवार की देर शाम पुलिस ने वाहन और मास्क चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कई लोगों को हिदायत देकर छोड़ गया तथा कई लोगों के चालान किये गये।

बुधवार की शाम वाहन चेकिंग अभियान के तहत बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले लोग सहित वाहन चलाने के दौरान मास्क न पहनने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र भूषण मौर्य पुलिस बल के साथ विकास खंड तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई वाहनों के चालान काटे गये। इस दौरान श्री मौर्य ने कहा बिना माक्स लगाकर सड़क पर तफरी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई लगातार की जा रही है। यह अभियान आपकी सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मास्क और वैक्सीन लगा कर कोरोना महामारी को हराया जा सकता है। महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। आपके बचाव और सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। दो पहिया वाहन में हेलमेट और मास्क न लगा कर आप स्वम को जोखिम में तो डाल ही रहे है वही दुसरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। यही कारण है कि पुलिस सतर्कता बरत रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई तय है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। इस अवसर हेड कांस्टेबल सुजीत कुमार सिंह, अमित कुमार पांडेय आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: सभासद ने मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर लोगों को किया जागरुक
Next: मातृ सम्मेलन व पोषाहार वितरण कार्यक्रम का हुआ वितरण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.