Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मतदान केन्द्र तक जाने से मीडिया कर्मियों को पुलिस ने रोका

ब्यूरो 10-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानियां। विकास खंड में प्रमुख क्षेत्र पंचायत चुनाव में पुलिस एवं मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को कवरेज के लिए विकास खंड परिसर तक जाने का इजाजत नहीं दिया गया।

जब इस बाबत मीडिया के लोगों ने पुलिस ने सवाल किया की किसके आदेश से मीडिया को रोका जा रहा है तो किसी के पास से कोई जवाब नहीं मिला। जब विकास खंड गेट के मुख्य गेट के पास तैनात मजिस्ट्रेट से पुछा गया तो उन्होंने बताया कि एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश से मीडिया को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि विकास खंड परिसर में सीसीटीवी कैमरा के निगरानी में मतदान का कार्य कराया जा रहा था और एक वीडियोग्राफी को भी अलग से पूरी गतिविधि को कैद करने के लिए रखा गया था। ऐसे में यदि विकास खंड में विभिन्न अखबार के मीडिया कर्मी अंदर विकास खंड परिसर में दाखिल हो जाते तो क्या हो जाता ? ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि प्रशासन की भूमिका इस चुनाव में स्थानीय विकास खंड में संदेश के घेरे में रही। यह संदेह और गहराया तब जब 3 बजे शुरू हुई गिनती 40 मिनट बाद पूर्ण हो गई और 3ः40 तक गिनती पूर्ण होने के बाद प्रत्याशी के जीत की घोषणा प्रशासन ने नहीं किया। जिसके बाद बाहर खड़े प्रत्याशियों के समर्थकों कि भीड़ बढ़ती चली गई और जीतने के बाद भी घोषणा न करने से की सूचना पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गये। उनके पहुंचने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और आनन फानन में जीत की घोषणा सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बैरिकेट के पास लाउडस्पीकर से की। इसे यू भी कहा जा सकता है कि पूर्व मंत्री और भीड़ के दबाव को देखते हुए जीत का ऐलान किया गया अन्यथा प्रशासन की मंशा कुछ और ही थी।

Post navigation

Previous: मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की कमी को लेकर आयोजित हुआ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
Next: जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.