Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक विहीन

विशेष संवाददाता 22-05-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बारा गांव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक विहीन होने के कारण बदहाल अवस्था मे है। चिकित्सक के ना रहने एवं इसकी बदहाली पर लोगो मे आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञात हो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारा पर विगत 6 माह से कोई भी चिकित्सक नही आ रहा है जिसके कारण यहा के लोगो को इलाज हेतु 10 किलोमीटर दूर गहमर नही तो बिहार राज्य में जाना पड़ता है। इस गाव के साथ साथ अन्य कई गांवों के लोग भी अपना इलाज कराने हेतु यहा आते थे। लेकिन चिकित्सक के नही रहने के कारण यह अस्पताल बदहाली की भेंट चढ़ चुका है। कुछ ऐसा ही हाल यहा के जच्चा बच्चा केंद्र का है। ए एन एम या कोई स्टाफ के नही होने के कारण प्रसूति महिलाओं को प्रसव हेतु दूसरे प्राइवेट डॉक्टरों के यहा जाना पड़ता है। यहा चिकित्सक के नही होने से ग्रामीण झोला छाप डॉक्टरों के यहा इलाज कराने को विवश है। इस संबंध में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान आजाद खान ने मुख्यचिकित्साधिकारी से बात कर चिकित्सक और ए एन एम के तैनाती की मांग की है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भदौरा डॉ रविरंजन ने बताया कि वहां नियुक्त चिकित्सक बीमार होने के कारण छुट्टी पर चल रहे है और कोरोना संक्रमण को देखते हुए वार्ड बॉय और फार्मासिस्ट को भदौरा नियुक्त किया गया है।

Post navigation

Previous: वीरवर मैगर सिंह मैदान को बचाने लिए ग्रामीण लामबन्द
Next: शासन कोरोना काल में पूरी तरह असफल-अभिनव राय

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.