Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

शिक्षक दिवस पर प्राचार्य व दो प्राध्यापक हुए सम्मानित

ब्यूरो 06-09-2021
IMG-20210906-WA0017~2

जमानियां। भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार, हिंदी विभाग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री तथा रोवर्स प्रभारी एवं इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो.हरिकेश बहादुर सिंह एवं स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ मान्धाता राय व वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के उप कुल सचिव की उपस्थिति में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान पत्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह सहित राजकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।
ध्यातव्य है कि डॉ शरद कुमार हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में प्राध्यापक के रूप में 1989 से कार्यरत हैं एवं वरिष्ठता क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य का पदभार संभाले हुए हैं जबकि दूसरे सम्मानित हुए प्राध्यापक डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री हिंदी विभाग में 2004 से सेवारत हैं और महाविद्यालय की एक मात्र स्थापित इकाई को अपने कार्य कौशल से चार इकाइयों में परिवर्तित किया है। इतना ही नहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले कोविड महामारी के समय जरूरत मंद लोगों की भरपूर मदद कर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर को प्रदेश में स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। तीसरे सम्मानित हुए प्राध्यापक डॉ संजय कुमार सिंह इतिहास विभाग में प्राध्यापक एवं महाविद्यालय रोवर्स प्रभारी एवं खेलकूद गतिविधियों का बखूबी संचालन कर रहे हैं।

महाविद्यालय के प्रबन्धक लछिराम सिंह यादव ने अपने तीन प्राध्यापकों के एक साथ सम्मानित होने पर उच्च शिक्षा विभाग के प्रति आभार जताते हुए अपनी संस्था में प्रति वर्ष पुरस्कार/सम्मान योजना के शुरुवात की घोषणा की है।उन्होंने बताया कि संस्था के लिए अच्छे कार्य करने वाले अध्यापक कर्मचारियों को वार्षिकोत्सव या अन्य आयोजनों में यथा संभव पुरस्कृत किया जाएगा।

 

Post navigation

Previous: 108 एंबुलेंस की तत्परता से बची युवक की जान
Next: पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.