Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

प्रधान प्रतिनिधि और सचिव ने ऐसा किया चमत्कार कि बीडीओ भी हैरान

विशेष संवाददाता 26-02-2024
IMG-20240225-WA0148.jpg

गाज़ीपुर। करंडा ब्लॉक अंतर्गत सुआपुर गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश सोनकर व सचिव श्री कांत झां के द्वारा गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें भस्सी ,बालू और थर्ड क्वालिटी का ईट इस्तेमाल किया जा रहा है। मानक विहीन तरीके से गौशाला का निर्माण किया जा रहा है।
जब भ्रष्टाचार की खबर प्रमुखता से कई चैनलों में प्रकाशित हुई तो अधिकारियों का हाथ पांव फूल गए। और बीडीओ के पहुंचने से पहले ही तत्काल ग्राम पंचायत अधिकारी श्री कांत झां व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश सोनकर तीन नंबर की ईंट और सफेद बालू हटाकर एक नंबर की ईंटे और लाल बालू गिरवाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व सचिव का इस चमत्कार को देखकर बीडीओ भी हैरान हैं।

बताते चलें कि छुट्टा जानवरों की समस्या से राहत पाने के लिए  सरकार लाखों रुपए की बजट से जगह-जगह गौशाला का निर्माण करवा रही है। ताकि लोगों को छुट्टा जानवरों के समस्या से निजात मिल सके लेकिन यहां तो गौशाला बनकर तैयार होने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने लगा है। प्रकरण के संबंध में सचिव श्री कांत झा ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं कई दिनों पूर्व में निर्माणाधीन गौशाला को देखने गया था। लेकिन सवाल तो अब यह उठता है कि क्या तीन नंबर से नींव की जुड़ाई किया हुआ ईंटे को उखाड़कर बीडीओ फेकवायेगे कि तीन नंबर की ईंट को दफनाकर उसका बीडीओ द्वारा भुगतान कर दिया जाएगा। अरविंद कुमार यादव,खंड विकास अधिकारी मामला संज्ञान में आया है। मेरे द्वारा तत्काल निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया गया सचिव श्री कांत झां से स्पष्टीकरण मांगा गया है बहुत जल्द सचिव पर कार्यवाही की जाएगी।

Post navigation

Previous: स्कार्पियो के धक्के से वृद्ध की दर्दनाक मौत
Next: 100 पैकट चाय पत्ती 2648 किलो चोरी मॉल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.