Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

हाईस्कूल की मेधावी छात्रा प्रियंका कुशवाहा बनीं एक दिन की डीएम

विशेष संवाददाता 08-10-2024
IMG-20241007-WA0227.jpg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज -05 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह के उपलक्ष्य में दिनांक 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर,2024 तक चलने वाले कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत आज ‘‘एक दिन की जिलाधिकारी‘‘ थीम के तहत जिलाधिकारी कार्यालय में जनपद की हाईस्कूल की मेधावी छात्रा प्रियंका कुशवाहा पुत्री शिवप्रसाद कुशवाहा को एक दिन की सांकेतिक ‘‘जिलाधिकारी‘‘ बनाया गया। सांकेतिक जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी के रुप में जनता दर्शन के समय जनता की समस्या को सुनी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण बनाना है, जिसके तहत जिले कि मेधावी छात्राओं को उच्च पदों पर आसीन किया गया इसका उद्देश्य यह है कि हमारी नई युवा पीढ़ी जो स्कूली शिक्षा में अध्यनरत हैं, उन्हे इसके माध्यम से प्रेरणा मिल सके तथा शासन प्रशासन के उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़ सके। उन्होने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा आज के समय में बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र मे पीछे नहीं हैं उन्हे बिना भेद भाव के शिक्षित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी, व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने बालिका को जनता की समस्या के समाधान में सहयोग देते हुए जनता दर्शन की कार्यवाही के बारे में भी अवगत कराया तथा सांकेतिक जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया

Post navigation

Previous: 7 से 14 अक्टूबर तक रहेगा शहर में रूट डायवर्जन
Next: मरहूम मुख्तार अंसारी के वकील पर हमला

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.