Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

विद्यालय में समस्याओं का अंबार, विद्‍यालय संचालन में हो रही परेशानी

ब्यूरो 21-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानियां। क्षेत्र के पचोखर गांव स्थित सीएस पचोखर विद्यालय में समस्याओं का अंबार है। जिसको लेकर लगातार बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्‍यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा समस्याओं से संबंधित पत्र लिखा जा रहा है लेकिन आज तक समस्या दूर नहीं हुई। जिससे विद्‍यालय संचालन में परेशानी आ रही है।

विद्‍यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा गुप्ता ने बताया कि सीएस पचोखर में विलय प्राथमिक विद्‍यालय पचोखर नं 2 के प्रधानाध्यापक द्वारा आज तक कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया है। वर्ष 2018 से आज तक की रंगाई पुताई का कार्य नहीं हुआ। दो साल का कंपोजिट ग्रांट का 1 लाख 50 हजार रुपये का दुरुपयोग किया गया है। जिसका हिसाब नहीं दिया जा रहा ह। वही 25 मार्च 2020 को दो पुरानी कक्षा को गिरवाकर उसका ईट 4 हजार रुपये प्रति हजार की दर से बेच कर उसका धन प्राथमिक विद्‍यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा गमन कर लिया गया है। विद्‍यालय के ग्राउंड से 23 जून को दो पेड़ कटवा कर बेच दिया गया। इतना ही नहीं कक्षा 1 में मात्र 26 बच्चों का नामांकन किया गया है और शेष बच्चों को एक प्राइवेट विद्‍यालय में उनके द्वारा प्रेरित कर नामांकन करा दिया गया है। बताया कि प्राथमिक विद्‍यालय के प्रधानाध्यापक से वित्तीय चार्ज मांगे जाने पर वे विद्‍यालय में हिस्सा मांग रहे है। जिससे क्षुब्ध होकर उच्चाधिकारियों काे उनके कृत्य से अवगत कराया गया है। इससे एक बात तो साफ है कि विद्‍यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मोटा वेतन होने के बावजूद अवैध धन उगाही का कोई मौका नहीं छोड़ा जाता है और पैसे के भूखे कुछ मुठ्ठी भर लोग अधिकारियों की सह पर भ्रष्टाचार करने से भी परहेज नहीं करते है।

Post navigation

Previous: सैनिक बन्धु की बैठक 23 अगस्त को
Next: त्योहारों की धूम पर न हो कोई चूक, मास्क व दो गज की दूरी तथा हाथों की सफाई अब भी है जरूरी

संबंधित खबरें

IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
IMG-20260820-WA0122
  • खबर ⁄ समाचार

स्कूल वाहनों पर चला विशेष अभियान, 24 का चालान और चार वाहन सीज

संतोष शर्मा 20-08-2026
20260819_132206
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पीएनबी की लापरवाही! खराब प्रिंटर से ग्राहक बेहाल

संतोष शर्मा 19-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
IMG-20260820-WA0122
  • खबर ⁄ समाचार

स्कूल वाहनों पर चला विशेष अभियान, 24 का चालान और चार वाहन सीज

संतोष शर्मा 20-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
20260819_132206
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पीएनबी की लापरवाही! खराब प्रिंटर से ग्राहक बेहाल

संतोष शर्मा 19-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.