Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कार्यवाही : जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र जैन सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश जारी

विशेष संवाददाता 13-11-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1000053166.jpg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नितिन अग्रवाल के निर्देश पर गाजीपुर जनपद में तैनात जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) देवेन्द्र कुमार जैन को कार्यों में लापरवाही एवं गम्भीर भ्रष्टाचार में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर निलंबित कर दिया गया है। आबकारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार में लिप्त जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
आबकारी मंत्री ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद-गाजीपुर के आवेदक श्री चन्दन कुशवाहा ने बार लाइसेंस हेतु वर्ष 2022 एवं गाजीपुर के ही श्री अभय प्रताप सिंह ने मई 2023 में बार अनुज्ञापन स्वीकृत किये जाने हेतु आवेदन किया था। दोनों आवेदकों के आवेदन को अतिशय विलम्ब से देवेन्द्र कुमार जैन द्वारा आबकारी आयुक्त को प्रेषित किया गया। देवेन्द्र कुमार जैन की शासकीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन के प्रति घोर उदासीनता पायी गयी। उक्त के दृष्टिगत देवेन्द्र कुमार जैन को निलम्बित किया गया है तथा उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए गहन जॉच कराने हेतु निर्देश भी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: नगर में जलजमाव की समस्या से परेशान सभासद ने उपजिलाधिकारी को दिया पत्र
Next: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वाधान में विधानसभा समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.