
गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के खुदरा (पथरा) के बूथ संख्या 351पर शनिवार को भाजपाजनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया।
जिसमें उपस्थित लोगो ने पंडित जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू ने कहा कि एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रेणता,भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और कुशल संगठन करता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं। श्रद्धेय दीनदयाल जी का दर्शन “आत्मनिर्भर भारत” की संकल्पना को साकार करने हेतु हमारा मार्ग प्रशस्त करता है।उक्त अवसर पर पार्टी के मण्डल अध्यक्ष हरिओम सिंह, जिला मंत्री युवा मोर्चा जितेंद्र उपाध्याय, ऋतु उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ उपाध्याय, संजय सिंह, विवेक सिंह, दीपक सिंह, विकास उपाध्याय, देवानंद कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।