Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • खबर ⁄ समाचार

तड़के मुठभेड़ में दो खूंखार बदमाश ढेर, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

ब्यूरो 12-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250512-WA0004.jpg


गाजीपुर। नन्दगंज थाना क्षेत्र में आज तड़के पुलिस और दो शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से पांच अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार, स्वॉट टीम और नन्दगंज थाने की संयुक्त टीम अमन यादव (22) पुत्र अजय सिंह यादव, निवासी सकरा (कोतवाली) हाल पता बरहपुर (नन्दगंज) और अमन यादव (22) पुत्र अंगद यादव, निवासी बेलसडी (करंडा) को अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए।
पूछताछ में घायल बदमाशों ने बताया कि वे जेल जाने के डर से भागने की कोशिश कर रहे थे और इसीलिए उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं, जिनमें एक .32 बोर की पिस्टल, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, एक मैगजीन सहित पिस्टल, एक .315 बोर का देशी तमंचा और एक खोखा कारतूस शामिल है। पुलिस ने बताया कि अमन यादव पुत्र अजय यादव पर हत्या, अवैध हथियार और बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं, जबकि अमन यादव पुत्र अंगद यादव पर भी अवैध हथियार और बीएनएस से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इन दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और इनके किसी संगठित गिरोह से संबंध होने की भी जांच कर रही है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा (प्रभारी स्वॉट टीम) और थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता (थाना नन्दगंज) शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Post navigation

Previous: पंचायत कर्मियों पर सोशल मीडिया से हमला, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी!
Next: यदुपति नर्सिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे पर उमंग

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.