Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बुलेट बाइक के नीचे दबने से 37 वर्षीय युवक की हुई मौत

ब्यूरो 25-09-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210925-WA0010~2

जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गढ़ही गांव निवासी 37 वर्षीय युवक की मौत बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे दबने से शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे हो गई। घटना के समय वह अपने घर जा रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शशिकांत रात में साढ़े नौ बजे के करीब अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात करते हुवे घर आ रहा था। इस दौरान उसने कहा कि दस मिनट के अंदर हम घर पहुच रहे है। कुछ देर बीत जाने के बाद जब शशिकांत घर नही आया तो तो वह अपने देवर मुन्ना से कहने लगी कि बोले थे कि दस मिनट में हम घर पहुच रहे है और आधे घण्टे से अधिक हो गया नही आये। तब मुन्ना घर से कुछ देर बाद निकला तो घर से कुछ दूर जामवंत कुशवाहा के डेरा के पास गली किनारे धान के खेत मे शशिकांत गिरा हुआ है और बुलेट मोटरसाइकिल उसके ऊपर पड़ी हुई है। यह घटना देखकर मुन्ना चीखने चिल्लाने लगा। रात को चीखने चिल्लाने की बात सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुचे व बुलेट हटाकर शशिकांत को बाहर निकले। आस पास के लोग आनन फानन में रात ग्यारह बजे के करीब पीएचसी केंद्र ले गये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना लोगो ने रात में ही पुलिस को दे दिया था। पुलिस मौके मुआयना भी किया। शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज अमित पाण्डे अपने हमराहियों के साथ पहुच कर शव का पंचनामा किया और पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया है। वही घर वालो का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शशिकांत के दाहिने हाथ पर चोट, सीने पर जलने व चोट के निशान व गर्दन के नीचे काले रंग का दाग दिख रहा है। शशिकांत की शादी जंगीपुर क्षेत्र के मानपुर टिकरी गांव में हुई थी। शशिकांत को 12 साल की एक बेटी व 7 साल का एक बेटा है। इस घटना से शशिकांत की पत्नी कंचन देवी व मॉ , पिता व बच्चों का रो रो के बुरा हाल है।

घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुचे थे। जिसमें मुख्य रूप से बीडीओ हरि नारायण, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव सहित दर्जनों प्रधान व गणमान्य लोग पहुंचे थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानन्द राय ने बताया कि मृतक के भाई अवधेश यादव ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर स्वास्थ्य विभाग गर्भनिरोधक सामग्री वितरित कर समुदाय को करेगा जागरूक
Next: पं. दीनदयाल उपाध्याय का हर्षोल्लास से मना जन्मदिन

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.