Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर स्वास्थ्य विभाग गर्भनिरोधक सामग्री वितरित कर समुदाय को करेगा जागरूक

ब्यूरो 25-09-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

ग़ाज़ीपुर। गर्भनिरोधक साधनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रजनन स्वास्थ्य व परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 26 सितंबर को विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 26 सितंबर 2007 से हुई थी। प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता और युवा पीढ़ी को इसके बारे में सही जानकारी देने के लिए इस दिन खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी को लेकर महानिदेशक परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश डॉ अश्वनी कुमार ने समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर गर्भनरोधक दिवस मनाए जाने के लिए दिशा-निर्देश दिये हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया – इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण भी है। विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर अस्पतालों व संस्थाओं की मदद से गर्भनिरोध के प्रति शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक किया जाता है। शनिवार को सभी ब्लॉक पर गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कई स्टाल लगाए गए, जिसमें रविवार को मनाए जाने वाला सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला भी शामिल था। इस दौरान गर्भनिरोधक सामग्री वितरित की गयी। सोमवार को आमजन में जागरूकता के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों और आशा के माध्यम से प्रचार-प्रसार सामाग्री वितरित की जाएगी।
एसीएमओ डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि विश्व गर्भनिरोधक दिवस एक अभियान है जिसका उद्देश्य गर्भनिरोधक साधनों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और उनके विकल्पों के बारे में लोगों को जानकारी देना है।
डॉ के के वर्मा नोडल एनएचएम ने बताया कि यौन संबंध बनाने से पहले गर्भनिरोधक साधनों के बारे में अच्छी तरह से जानना स्वयं की सुरक्षा के साथ ही साथी की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। गर्भनिरोधक का उपयोग कैसे करना है। इस बारे में जानकारी हासिल करने में किसी तरह की शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए। वास्तव में, गर्भनिरोधक साधनों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए किसी अविश्वसनीय या अव्यवहारिक सूत्रों पर निर्भर रहने की बजाय किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिक्षक, माता-पिता या जिस व्यक्ति पर आप भरोसा करते हों, उनसे बात करनी चाहिए।
स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ तारकेश्वर ने बताया कि अनचाहे गर्भ से बचने के लिए और भी कई विकल्प हैं । यौन संचारित संक्रमणों (एसटीआई) और यूरिन इंफेक्शन (यूटीआई) से बचने के लिए कॉन्डम आदि गर्भनिरोधकों का उपयोग आवश्यक है, क्योंकि इस तरह की बीमारियों का खतरा महिलाओं को अधिक होता है। इसके अलावा पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस), गर्भाशय फाइब्रॉयड्स और एंडोमेट्रियोसिस जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए भी बहुत सी महिलाओं को मौखिक गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अप्रैल 2021 से अब तक 11058 महिलाओं ने अंतरा तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन, 18232 महिलाओं ने छाया साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली, 5193 महिलाओं ने कॉपर-टी एव 1.70 लाख कंडोम की सेवाएँ ली गई हैं।

Post navigation

Previous: सम्पूर्णानंद राय बने जमानियाँ कोतवाल
Next: बुलेट बाइक के नीचे दबने से 37 वर्षीय युवक की हुई मौत

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.