Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना

दिव्यांगजन होगे पुरस्कृत

ब्यूरो 27-05-2021
khabarimg

गाजीपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने गुरुवार को बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस‘‘ वर्ष 2021 (03 दिसम्बर 2021) के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राज्य स्तरीय पुरस्कार/सम्मान दिये जायेंगें।

इस अवसर पर दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों/स्वतः रोजगार दिव्यांग व्यक्तियों सेवायोजनकों, उत्कृष्ट प्लेसमेंट अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा निःशक्तता के क्षेत्र में मार्य करने वाले व्यक्ति विशेष सृजनात्मक कार्य, तकनीकी खोज, उत्कृष्ट रोजल माडल बाधारहित वातावरण के निर्माण के लिये, उत्कृष्ट लोकल लेवल कमेंटी तथा स्वैच्छिक संस्था का चयन कर सम्मानित किया जायेगा। उक्त से सम्बन्धित जानकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की बेबसाईट uphwd.gov.in पर उपलब्ध है। राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली- 2017 के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु श्रेणियॉ निर्धारित की गयीं है। दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजको का राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सम्मित कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु ‘‘बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाऐं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन केलिए सर्वाेत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाना है। उन्होने बताया है कि जिलाधिकारी महोदय की संस्तुति के पश्चात् राज्य स्तरीय पुरस्कार/सम्मान हेतु प्रस्ताव निदेशालय को प्रेषित करने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई 2021 है। अतः राज्य स्तरीय पुरस्कार/सम्मान हेतु अपना प्रस्ताव जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय को दिनांक 30 जून 2021 तक दो प्रतियों में उपलब्ध करादें, जिसके पश्चात जिलाधिकारी से संस्तुति कराकर निदेशालय को ससमय प्रेषित किया जा सके।

Post navigation

Previous: जिले में मंगलवार से शुरू होगा 18 प्लस का टीकाकरण
Next: लूट के सामान व चोरी की मोटरसाइकिल सहित तीन गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.