Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

झोलाछाप डॉक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की खोली पोल

विशेष संवाददाता 19-08-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240819-WA0145.jpg

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा स्थित चतरपुरा में झोलाछाप डॉक्टर रामदुलार बिंद ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दिया है। झोलाछाप डॉक्टर रामदुलार बिंद ने स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि सात हजार देकर स्वास्थ्य विभाग को मैनेज कर लेता हूं वहीं इस बार सीएमओ आफिस के बाबू दीपक श्रीवास्तव को सात हजार देकर मैनेज किया है।
आपको बताते चलें कि झोलाछाप डॉक्टर रामदुलार बिंद मेडिकल स्टोर की आड़ में बिना बोर्ड लगाये एक हास्पिटल का जाल बिछा लिया है।

कौन है झोलाछाप डॉक्टर रामदुलार बिंद,जो सात हजार में स्वास्थ्य विभाग को करता है मैनेज-

झोलाछाप डॉक्टर रामदुलार बिंद ने पत्रकारों के स्टिंग में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा आरोप लगाया है। रामदुलार बिंद ने बताया कि हर साल सात हजार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को देता है। हालांकि यह बात सुनते ही सीएमओ डॉ देश दीपक पाल चौक गये और तुरंत झोलाछाप डॉक्टर पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी झोलाछाप डॉक्टर रामदुलार बिंद पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मेडिकल स्टोर के आड़ में झोलाछाप डॉक्टर  हास्पिटल का संचालन करता है

लोगों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टर रामदुलार बिंद मेडिकल स्टोर की आड़ में एक हास्पिटल का सेट-अप डाला है। वहीं पत्रकारों की स्टिंग में रामदुलार बिंद ने अपने ही विभाग का पोल खोल दिया है। झोलाछाप डॉक्टर रामदुलार बिंद ने बताया था कि कुछ पत्रकार मेरे यहां आते हैं।

सीएमओ आफिस में कौन है बाबू दीपक श्रीवास्तव जिन पर लग रहा गंभीर आरोप –

झोलाछाप डॉक्टर रामदुलार बिंद ने सीएमओ आफिस में तैनात बाबू दीपक श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाकर एक सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। वहीं इस संबंध में बाबू दीपक श्रीवास्तव का पक्ष रखने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि आज का समय जो चल रहा है कोई कुछ भी कह सकता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से जो नोडल है वहीं घूम रहे हैं।

वर्जन –

रामदुलार बिंद का सीएमओ आफिस में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है मामले की जांच कराकर गलत पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। पूरे मामले की जांच करायी जाएगी जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी – डॉ देश दीपक पाल, सीएमओ गाजीपुर

Post navigation

Previous: पशु तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ एक घायल
Next: खुशखबरी: अब गाजीपुर से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, 23 अगस्त को होगी जागरुकता बैठक

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.