Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

रेवतीपुर में पंचायत सहायक संगठन का निर्विरोध चुनाव, रवींद्र यादव बने अध्यक्ष

विशेष संवाददाता 02-03-2025
02 (2)

 रेवतीपुर। ब्लॉक में यूपी पंचायत सहायक संगठन के ब्लॉक इकाई के नए पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। एडीओ पंचायत शशिप्रकाश राय और सचिव विनीत राय की देखरेख में हुई चुनावी प्रक्रिया निर्विरोध रही।

चुनाव में रवींद्र यादव को अध्यक्ष, संतोष कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, शैलेश प्रजापति को महामंत्री, विजय कुमार को कोषाध्यक्ष, जनमेजय चौरसिया को मीडिया प्रभारी और सीमा कुमारी को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवींद्र यादव ने कहा कि संगठन का विस्तार और मजबूती उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पंचायत सहायकों की समस्याओं के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों का किसी भी स्तर पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर ब्लॉक से लेकर लखनऊ तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने सभी पंचायत सहायकों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। रवींद्र यादव ने जनता से जुड़े मुद्दों और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा और अगर हक मांगने से नहीं मिला तो उसे छीन लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रीति, आशिया, सुष्मिता, प्रिया, रिंकी, डिंपल, दीपक, अभिमन्यु, राजू, राहुल, सफरोज, अमरनाथ आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: महिला सहायता प्रकोष्ठ में 34 पारिवारिक विवादों की सुनवाई, 11 मामलों में हुआ समाधान
Next: तीन लापता किशोरों को भांवरकोल पुलिस ने सकुशल किया बरामद

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.