Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

तीन लापता किशोरों को भांवरकोल पुलिस ने सकुशल किया बरामद

विशेष संवाददाता 02-03-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250302-WA0008

गाजीपुर। भांवरकोल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए तीन लापता किशोरों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, थाना भांवरकोल क्षेत्र के ग्राम भदौरा से तीन किशोर 26 फरवरी 2025 को मेला देखने के नाम पर घर से निकले थे और तब से लापता थे। इस संबंध में परिजनों द्वारा थाना भांवरकोल में सूचना दी गई थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किशोरों की तलाश के लिए सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया। इसी क्रम में 02 मार्च 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों किशोर गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को सकुशल बरामद किया।इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर अपने बच्चों की पहचान की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोरों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

1. विवेक कुमार तिवारी – एसओ, थाना भांवरकोल

2. उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे – थाना भांवरकोल

3. कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार – थाना भांवरकोल

4. कांस्टेबल अध्ययन गांधी – थाना भांवरकोल

5. महिला कांस्टेबल प्रीति पाण्डेय – थाना भांवरकोल

भांवरकोल पुलिस की इस तत्परता और सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने उनकी प्रशंसा की है। पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि माता-पिता अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और बिना जानकारी के उन्हें अकेले कहीं न जाने दें।

Post navigation

Previous: रेवतीपुर में पंचायत सहायक संगठन का निर्विरोध चुनाव, रवींद्र यादव बने अध्यक्ष
Next: जिला उद्योग बंधु/व्यापार बंधु की बैठक 05 मार्च को

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.