Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

राहुल गांधी का नाम ही विवाद है, कांग्रेस और भारत का दुर्भाग्य – बृजभूषण शरण सिंह

ब्यूरो 15-05-2025
IMG-20250515-WA0007.jpg


गाजीपुर। गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जखनिया क्षेत्र के सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में सिद्धिदात्री मां और बुढ़िया मां के दर्शन किए। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत श्री भवानी नंदन यति के सानिध्य में वैदिक विद्वान पंडित अमोद प्रकाश पांडे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान महामंडलेश्वर ने वृद्धांबिका मां के नौ सौ साल पुराने गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। पूर्व सांसद ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे ऐतिहासिक मां के स्थल और महामंडलेश्वर के दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केवल मां के दर्शन के उद्देश्य से बिहार से सीधे यहां आए हैं और इसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “राहुल गांधी का नाम ही विवाद है। यह कांग्रेस ही नहीं, बल्कि भारत का भी दुर्भाग्य है।” उन्होंने कहा कि विपक्ष को मजबूत होना चाहिए और सरकार को भटकने से रोकना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी स्वयं विवादों में रहते हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव के दौर में उन्होंने कहा कि “हम सरकार के साथ हैं।” उन्होंने वर्तमान भारत और पहले के भारत में अंतर बताते हुए कहा कि आज अजहर मसूद जैसे लोग मोदी की सांस बंद करने की बात नहीं करते, बल्कि भारतीय मिसाइलें उनके बंकरों तक पहुंच जाती हैं। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा रक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की और राफेल के विरोध के बावजूद सेना को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार की प्रशंसा की। इस अवसर पर, उन्होंने ऑल इंडिया कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह के साथ मिलकर सिद्ध पीठ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं के आयोजन का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया और मौसम अनुकूल होते ही जल्द ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में ऑल इंडिया कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, रामतेज पांडे, रजनीश राय, शक्ति भूषण सिंह, बृजेंद्र राय, उपजिलाधिकारी रविश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडे, कोतवाल प्रभारी शैलेश मिश्रा, तारावती यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: देवरिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप
Next: दिलदारनगर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 133 यात्री पकड़े गए, ₹69 हजार जुर्माना वसूला

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.