Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

देवा बैरनपुर के प्रधान पद पर रमेश चंद्र निर्वाचित

ब्यूरो 14-06-2021
IMG-20210614-WA0010~2

जमानियॉ। विकास खंड में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए हुए मतदान का मतगणना सोमवार को विकास खंड सभागार में संपन्न हुआ।

जिसमें देवा बैरनपुर के प्रधान पद पर रमेश चंद्र 691 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुए तथा 422 मत प्राप्त कर सुदामा राम दूसरे स्थान पर रहे। वही 27 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर देवा बैरनपुर में माया देवी‚ आनन्द कुमार‚ दिलीप शर्मा‚ डुहिया गांव में चन्द्रप्रकाश‚ चन्द्रशेखर‚ खलीलनचक गांव में संतोष‚ जीवपुर गांव में रीता‚ नूरजहां‚ मनझरियां गांव में ओम प्रकाश‚ अनिल‚ सुनील‚ खजुहां गांव में कविलदेव‚ जितेन्द्र‚ पचोखर गांव में मुन्ना‚ अरविन्द‚ श्याम बिहारी‚ मतसा गांव में सुबाष‚ सविता‚ चकमेदनी नं 1 गांव में संजू‚ मोना‚ अनीता‚ मुन्ना और मिर्चा गांव में पयम्बर खातुन‚ मंजीता‚ अरसद‚ एफराज ख्नां आदि को निर्वाचित घोषित कर किया गया। आरओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि देवा बैरनपुर ग्राम प्रधान पद पर रमेश चन्द्र विजयी हुए है। कुल 286 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होना था। जिसमें से 259 ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर एक नामांकन हुआ है। जिनकाे निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। वही बचे हुए 27 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर सविरोध निर्वाचित हुए है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ है और सभी निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधान को प्रमाण पत्र दे दिया गया है।

Post navigation

Previous: टीकाकरण में सीएचसी मोहम्मदाबाद ने बनाया जनपद में प्रथम स्थान
Next: चार जुआरी को पुलिस ने दबोचा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.