Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए लगाया गया कैम्प

ब्यूरो 08-09-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। सचिव, उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा जनपद में 01.04.2020 से 31.12.2020 तक पंजीकृत 14,274 निर्माण श्रमिकों की सूची गोल्डन कार्ड जारी कराने हेतु उपलब्ध करायी गयी है, जिसके क्रम में अपर श्रम आयुक्त, वाराणसी क्षेत्र, वाराणसी मधुर सिंह के निर्देश पर 08.09.2021 को कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, सिकन्दरपुर मोड़, शास्त्रीनगर में कैंप का आयोजन किया गया।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद ने बताया कि 06.09.2021 से 12.09.2021 तक कैंप का आयोजन कर कार्ड बनाया जायेगा। गोल्डन कार्ड बनवाने के लिये पंजीकृत निर्माण श्रमिक को अपने साथ पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं परिवार रजिस्टर की नकल अथवा राशन कार्ड लाना अनिवार्य है। गोल्डन कार्ड बन जाने पर संबंधित श्रमिक का सामान्य बुखार से लेकर अन्य गंभीर बीमारी में 05 लाख तक का निःषुल्क/कैशलेस इलाज होगा। यह सरकार की बहुत बड़ी योजना है, इस योजना का आप लाभ उठायें। उन्होने अपील किया गया कि 06 सितंबर, 2021 से 12 सितंबर, 2021 तक लगने वाले कैंप में उक्त सभी पंजीकृत श्रमिक अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ अवश्य उपस्थित होवें, जिससे उनका गोल्डन कार्ड बनवाया जा सके। उन्होने बताया कि 08.09.2021 को कुल-42 श्रमिकों का गोल्डन कार्ड हेतु नामिनेशन किया गया है। वर्तमान में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में 01 अप्रैल, 2020 से 31 अक्टूबर, 2020 तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की सूची कार्यालय में प्राप्त हुई है, जिनका गोल्डन बनाया जा रहा है। उन्होने संबंधित श्रमिक अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निर्धारित समय सीमा में अपना गोल्डन कार्ड बनवा लें।
इस अवसर पर सी0एस0सी0 संचालक आशीष, श्रम विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं निर्माण श्रमिक आदि उपस्थित रहे। निर्माण श्रमिक बहुत प्रसन्न थे एवं इस योजना के लिये सरकार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दे रहे थे। पूछताछ हेतु कार्यालय समय में श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद के मोबाइल नंबर-9415991215 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने दिये कड़े निर्देश
Next: आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.