Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बजट से मध्यम वर्ग, युवाओं और किसानों को राहत प्रो. शरद कुमार

विशेष संवाददाता 01-02-2025
7524525

जमानिया। हिंदू पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व पूर्व प्रभारी अर्थशास्त्र विभाग प्रोफेसर शरद कुमार ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे संतोषजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि आयकर दाताओं को 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना पड़ेगा, जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स डिडक्शन की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है।

बजट मुख्य रूप से किसानों, युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित दिख रहा है। कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं जारी की गई हैं। बिहार और उसके किसानों को कुछ अतिरिक्त सहूलियतों का प्रावधान किया गया है। कम उपज वाले 100 जिलों में ‘धन-धान्य योजना’ लागू करने का निर्णय लिया गया है, जिससे कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।एमएसएमई क्षेत्र के विस्तार की योजना भी बजट में स्पष्ट रूप से दिख रही है। शॉर्ट-टर्म लोन को बढ़ावा देने से खासतौर पर युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने में मदद मिलेगी। प्रोफेसर शरद कुमार ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट अर्थव्यवस्था को आने वाले दिनों में व्यापक सुधार की दिशा में ले जाने में सहायक साबित होगा।

Post navigation

Previous: मध्यम वर्ग के लिए राहतभरा बजट, अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति – डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह
Next: बालिकाओं को दिया जा रहा हैआत्मरक्षा प्रशिक्षण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.