Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

लोकसभा चुनाव में रिक्शा चलाक भी बना प्रत्याशी पांचवीं बार किया नामांकन

विशेष संवाददाता 09-05-2024
IMG_20240510_063428.jpg

गाजीपुर । जिले के कुबेर राम ने इस सीट से पांचवीं बार नामांकन किया है। वही 41 साल से रिक्शा चला रहे हैं। इतना ही नहीं उन पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज भी हैं।
गाजीपुर लोकसभा चुनाव में नामांकन शुरू हो गया है। पहले दिन जहां एक नामांकन हुआ वहीं, कुल 19 लोगों ने पर्चा खरीदा। पर्चा खरीदने वालों में बिरनो थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी कुबेर राम (65) भी शामिल रहे, जो 41 वर्षों से रिक्शा चलाते हैं और उन पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज भी है, लेकिन वे पांचवीं बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
कुबेर राम बताते हैं कि वह भले ही गरीब हैं, लेकिन जीतकर कुछ कर दिखाना चाहते हैं। इसके लिए वे पांचवीं बार नामांकन करने के लिए पर्चा खरीदे हैं। इस बार उन्होंने जनता राज पार्टी से एक सेट में नामांकन प्रपत्र खरीदा है। इसके पहले वे 2009 में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किए थे, लेकिन उनका पर्चा खारिज हो गया था।
इसके बाद 2014 में लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन जमानत जब्त हो गई। वहीं, 2012 में जंगीपुर विधानसभा और 2017 में जखनिया विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़े थे। यह अलग बात है कि वे जमानत तक नहीं बचा पाए। कुबेर राम कहते हैं कि लोन लेकर ई-रिक्शा खरीदे हैं, जिसे एक वर्ष से चला रहे हैं। ई-रिक्शा लेकर कुबेर अपना नामांकन पर्चा खरीदने मंगलवार को नामांकन स्थल पर पहुंचे थे। उनका कहना है कि वे नौ मई को नामांकन करेंगे।

Post navigation

Previous: हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गया जेल
Next: तीसरे दिन चार प्रत्याशियों ने खरीदा पर्चा, दो ने किया नामांकन दाखिल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.