Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

दो साल से सड़क निर्माण का कार्य अधूरा अधिकारी मौन

विशेष संवाददाता 19-06-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240619-WA0121.jpg

गाजीपुर। कुसुम्हीकला से मदनहीं-भटौली, चोचकपुर मुख्य मार्ग तक जाने वाली 719.01 लाख लागत वाली 6.725 किमी सड़क की निर्माण अवधि समाप्त होने के बाद  भी निर्माण कार्य अधूरा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग गाजीपुर को इस सड़क का निर्माण कार्य 1 नवंबर 2022 में शुरू कर 31 अक्टूबर 2023 तक पूरा करवाना था। कारण जो भी हो लेकिन निर्माण अवधि बीत जाने के बाद अब तक सड़क निर्माण करने की दिशा में कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। विभाग के अनदेखी की वजह से इस सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हो रहे है। यह सड़क कुसुम्हीकला से मदनहीं, भटौली गांव होते हुए चोचकपुर मुख्य सड़क को जोड़ती है। इस सड़क के निर्माण को लेकर 6.725 किमी सड़क की पांच वर्षीय अनुरक्षण लागत भी 62.05 लाख बोर्ड पर दर्शायी दशायी गई है। इसके बावजूद सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ।जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस सड़क का टेंडर होने के बाद ग्रामीणों के बीच आस लगी थी कि साल भर के अंदर सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा लेकिन सड़क की निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से लोगों में विभाग के विरुद्ध असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो साल से विभाग के अनदेखी का खामियाजा मदनहीं, भटौली, कुसुम्हींकला की आबादी भुगत रही है। सड़क पर गिट्टी डालकर सिर्फ रोलर चला दिया गया जिससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते है। इन दिनों सड़क की बदहाली के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। मदनहीं-भटौली गांव से मुख्य सड़क तक आवागमन हेतु ग्रामीणों को इसी सड़क से होकर मुख्य मार्ग तक पहुंचना उनकी मजबूरी है। ग्रामीणों ने जनहित का ध्यान रखते हुए अविलंब सड़क निर्माण कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next: ओवर लोडेड फीडर पर विद्युत विभाग का रेड, बकाया पर कई लोगो की काटी बिजली

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.