Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

रोहित कुमार ने राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

विशेष संवाददाता 25-02-2025
487

जमानिया। तहसील क्षेत्र के लोटवा टोकवा गांव निवासी रोहित कुमार ने राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 23 से 25 फरवरी तक देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित की गई थी। इस आयोजन का संचालन उत्तराखंड तीरंदाजी संघ और भारतीय तीरंदाजी संघ ने एनटीपीसी के सहयोग से किया।

प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष तीरंदाजों ने हिस्सा लिया, जिसमें रोहित कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें कैश प्राइज से सम्मानित किया गया। रोहित कुमार द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के पुरातन छात्र रहे हैं और वर्तमान में आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) में कार्यरत हैं। वह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के कोलकाता उत्कृष्ट केंद्र में नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। उनकी इस सफलता से गाजीपुर और पूर्वांचल का नाम रोशन हुआ है। उनके कोच सतीश दुबे ने उनके प्रदर्शन को सराहते हुए कहा कि रोहित कुमार ने अपने शानदार खेल से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रोहित पहले भी राष्ट्रीय खेलों में पदक जीत चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

क्षेत्र में हर्ष, बधाइयों का तांता
रोहित की इस सफलता पर गाजीपुर सहित पूरे पूर्वांचल में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोग उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। डॉ. मुकेश सिंह (अध्यक्ष) ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोहित कुमार की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी, और आने वाले समय में गाजीपुर से और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 378 जोड़ों का विवाह संपन्न
Next: एक तस्कर गिरफ्तार, असलहा बरामद

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.