Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

बहादुरपुर का लाल सरहद पर हुआ कुर्बान

ब्यूरो 18-05-2021
IMG-20210518-WA0006

जमानियां। क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी व बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात रामप्रवेश यादव (38) का ड्यूटी के दौरान मौत की सूचना सोमवार की सुवह करीब 9 बजे मिलते ही गाँव में कोहराम मच गया। जवान रामप्रवेश कोलकत्ता के पास वांग्लादेश के बार्डर पर तैनात थे। सोमवार की सुबह पुत्र की मौत की खबर पिता दीनानाथ यादव को मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी। चारों ओर करुण क्रंदन से माहौल पूर्णतः गमगीन हो गया। यह घटना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी। ग्रामीण परिजनों को ढ़ाढ़स बढ़ाने के लिए पहुँचने लगे।

जानकारी के अनुसार रामप्रवेश यादव कोलकत्ता में वांग्लादेश बार्डर पर तैनात था। वह 16 मई रविवार को 5 बजे तड़के ड्यूटी पर गया। उसी दिन शाम को पिता के मोबाइल पर सूचना मिला कि रामप्रवेश ड्यूटी पर नहीं है। यह सुनकर वह विचलित हो गये तथा बोले कि आप लोग ही कुछ बता सकते है। वह घर पर नही आया है। अभी परिजन परेशान ही थे कि सोमवार की सुवह रामप्रवेश की दादी का निधन हो गया। लोग अंतिम संस्कार हेतु बॉस काट ही रहे थे कि करीब 9 बजे पुनः पिता को फोन आया कि रामप्रवेश का शव नदी में मिला है। यह खबर सुनते ही दुःख दो गुना होगा तथा चारो तरफ कोहराम मच गया। गॉव लोग परिजनों को ढ़ाढस बढ़ाने के लिए पहुँचने लगे। रामप्रवेश दो भाई में सबसे बड़ा है। छोटा भाई यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात था। पत्नी सीमा व मां भागमनी देवी का रो रो कर बुरा हाल था। रामप्रवेश की शादी 10 वर्ष पूर्व भगीरथपुर में हुआ था। रामप्रवेश अपने पीछे पुत्र विश्वाश (8) व पुत्री पलक (5) को छोड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना मिली है कि आज मंगलवार को जवान के शव का पोस्टमार्डम होगा व शव कल गॉव पर आयेगा। अभी तक मौत के कारणों का पता नही चल पाया है।

 

Post navigation

Previous: हत्यारोपी गिरफ्तार
Next: लॉकडाउन का नहीं दिख रहा कोई असर

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.