Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • सूचना

साइबर सुरक्षा पर जागरूकता के लिए “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” वर्कशॉप आयोजित

विशेष संवाददाता 11-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--1 (2) (7)

गाजीपुर। जिले में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत सभागार में “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार ने की।

अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरनेट आज के दौर में व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके सुरक्षित उपयोग की जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगाह किया कि कभी भी फोन कॉल्स, मैसेज या किसी अनजान लिंक के माध्यम से अपनी संवेदनशील जानकारी, जैसे ओटीपी, आधार, पैन या बैंक विवरण साझा न करें। उन्होंने सभी से अपील की कि साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने में दें।

इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि हर साल फरवरी के दूसरे मंगलवार को “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” मनाया जाता है। इस वर्ष 11 फरवरी 2025 को यह दिवस “Together for a Better Internet” थीम के तहत मनाया गया। उन्होंने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।

उन्होंने नागरिकों को सतर्क करते हुए कहा कि –
🔹 अज्ञात नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें।
🔹 केवाईसी अपडेट के नाम पर अपनी संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें।
🔹 अज्ञात कॉल्स पर अपनी बैंकिंग जानकारी या पासवर्ड न दें।
🔹 भुगतान प्राप्त करने के लिए किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन या ओटीपी साझा न करें।
🔹 सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग बैंकिंग, स्वास्थ्य या अन्य संवेदनशील लेन-देन के लिए न करें।
🔹 यदि किसी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत https://sancharsaathi.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

उन्होंने जिला सूचना विभाग को निर्देश दिया कि समय-समय पर साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, डिप्टी कलेक्टर मनोज पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी आजमगढ़ ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया आगाज
Next: शादी अनुदान योजना पुनः शुरू, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.