Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गडही में मिला 4 दिन से लापता मासूम का शव, हत्या का आरोप

ब्यूरो 31-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg



जमानिया। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के बहोरिक राय पट्टी गांव में आज (शनिवार) सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार दिन पहले लापता हुए 6 वर्षीय मासूम शिवम कुमार का शव गांव के पास स्थित एक पानी से भरी गडही से बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया।

मासूम के शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर सीओ रामकृष्ण तिवारी और थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। अपने मासूम का शव देखते ही मां नागवंती देवी दहाड़ें मारकर रोने लगीं, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गाजीपुर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, मां नागवंती देवी ने अपने पुत्र की हत्या कर शव को गडही में फेंकने का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाया है, जबकि पुलिस फिलहाल इसे एक हादसा मानकर जांच कर रही है। मृतक शिवम की मां नागवंती देवी ने बताया कि उनके पति बबलू की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो बच्चे थे—9 वर्षीय पुत्री शिवानी और 6 वर्षीय शिवम। बीते 27 मई की शाम शिवम खेलने के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी खोजा, लेकिन कुछ पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि इकलौते पुत्र की मौत ने मां नागवंती को पूरी तरह बदहवास कर दिया है। पहले पति और अब पुत्र की मौत से वह पूरी तरह टूट चुकी हैं। गांव के लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष व गहराई से जांच की मांग की है। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के कारणों की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल
Next: विकसित कृषि संकल्प अभियान रेवतीपुर के किसान होंगे आधुनिक, आत्मनिर्भर

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.