Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगीता बलवंत ने दिलाई शपथ

विशेष संवाददाता 14-04-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240414-WA0156.jpg

गाजीपुर।गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जिला पंचायत सभागार में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सूर्यवीर सिंह और महासचिव पद पर आशुतोष त्रिपाठी ने शपथ लिया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव चतुर्वेदी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील उपाध्याय,सहसचिव विनय तिवारी,कोषाध्यक्ष राममनोज त्रिपाठी और आय-व्यय निरीक्षक इन्द्रासन यादव ने भी शपथ लिया।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल,अमरीश सिंह भोला,सदस्य विकास प्राधिकरण वाराणसी, गाजीपुर सदर से समाजवादी पार्टी विधायक जै किशन साहू,जंगीपुर से समाजवादी पार्टी विधायक वीरेंद्र यादव,समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,जमानियां से समाजवादी पार्टी विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह समेत जनपद के सभी वर्गों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही जनपद के समस्त पत्रकार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद श्रीवास्तव अनंग ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यवीर सिंह ने किया।
बताते चलें कि गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन का चुनाव 31 मार्च को सम्पन्न हुआ था जिसमें अध्यक्ष पद पर सूर्यवीर सिंह चुने गये थे जबकि महासचिव पद पर आशुतोष त्रिपाठी चुने गए थे।सूर्यवीर सिंह को 41 मत जबकि आशुतोष त्रिपाठी को 45 मत प्राप्त हुए थे।अन्य पदों पर पदाधिकारी निर्विविरोध चुने गए थे।

Post navigation

Previous: गार्ड आफ ऑनर के साथ दी गई जवान की अंतिम विदाई
Next: सत्य श्री शिवपूजन बाबा के आश्रम परिसर में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.