Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नगर पालिका द्वारा दसवें चरण के पांचवे दिन सैनिटाइजेशन का कार्य सम्पन्न

ब्यूरो 28-06-2021
IMG-20210628-WA0032~2

गाजीपुर। नपा के पूर्व अध्यक्ष/अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा दसवें चरण के सैनिटाइजेशन का कार्य 24 जून से प्रारम्भ हुआ है जो 29 जून तक चलेगा। आज 28 जून को दसवें चरण के पांचवे दिन नगर के 4 वार्डों डॉ० विवेकी राय, कपूरपुर, सुभाष नगर व काजीटोला में वहाँ के क्षेत्रीय सभासद/प्रतिनिधि अजय राय दारा, सहबान अली, कमलेश श्रीवास्तव व संजय कुमार की देख-रेख में सम्पन्न हुआ।

श्री अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के संक्रमण में अत्यधिक कमी होने के बावजूद भी नगर पालिका 10वें चरण का सैनिटाइजेशन अभियान जारी रखी हुई है। इसके अतिरिक्त 2 स्प्रेयुक्त टैंकर मशीन से शहर के मुख्य मार्गों का शनिवार-रविवार को सैनिटाइज किया जा रहा है।

श्री अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी लालचन्द सरोज ने न०पा०परि० कचहरी कार्यालय पर चल रहे 18+ टीकाकरण कैम्प की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 14-15 दिनों से रोजाना रविवार को छोड़कर रेहड़ी-पटरी, पथ विक्रेता, श्रमिक, मजदूर आदि लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। आप लोगों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर लोग टीकाकरण करायें, ताकि कोरोना से लड़ने में हम सब कामयाब हो सके। सावधानी एवं बचाव ही हमारे सफलता के मुख्य बिन्दु होंगे।

Post navigation

Previous: खण्ड शिक्षा अधिकारी को बुके देकर शिक्षकों ने किया सम्मानित
Next: जिला जेल का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.