Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

खेल भावना व्यक्ति को कभी हारने नहीं देती- संजय राय शेरपुरिया

ब्यूरो 29-05-2021
khabarimg

गाज़ीपुर। खेल भावना व्यक्ति को कभी हारने नहीं देती और ये बात बचपन से हमें हमारे बच्चों को सीखानी चाहिए, ये बातें यूथ रूरल इंटरपेन्योर फाउंडेशन के चेयरमैन व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय राय शेरपुरिया ने शनिवार को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रिकेट परफॉरमेंस सेण्टर (सीपीसी) सबद्ध गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) के अभ्यास पिचों का उद्घाटन के दौरान कही।

अभ्यास पिचों का उद्घाटन फीता कटवाकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के चेयरमैन संजय राय शेरपुरिया के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत क्रिकेट परफॉरमेंस सेण्टर के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने किया, इस स्वर्णिम अवसर पर संजय राय शेरपुरिया ने शांति के प्रतीक सफ़ेद कबूतर उड़कर यह संकेत दिया कि हमारे जनपदवासी आपसी प्रेम और शांति के साथ खेल है। उन्होंने कहा कि माँ गंगा के पावन तट पर बनी यह पिच अति सुंदर है और मैं इस जनपद का मूल निवासी होने के नाते मेरा यह प्रयास रहेगा कि BCCI के पिच क्यूरेटरों एवम वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा उनके मार्गदर्शन में यहाँ के पिचों का विकास कराया जाए, साथ ही उन्होंने बताया कि युवा प्रशिक्षु खिलाडियों के विकास हेतु विश्व स्तरीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी तथा शिखर धवन को शीघ्र ही जनपद में आमंत्रित करेंगे, जिससे कि जनपद के युवा प्रशिक्षु खिलाडियों को उनका मार्गदर्शन मिल सके। श्री राय ने उपस्थित खिलाड़ियों और संस्था के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हो या पढाई सभी में एकाग्रता की आवश्यकता होती है, चूँकि यहाँ उपस्थित सभी बच्चों की क्रिकेट में रूचि है अतः उन्हें भी एकाग्रता की भावना से अभ्यास करना चाहिए। उनकी कोशिश रहेगी कि जहाँ तक संभव होगा वह इन बच्चों के की मदद करेंगे। इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि क्रिकेट परफॉरमेंस सेण्टर अकादमी में 55-60 प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं जिसमें आर्थिक रूप से निर्बल खिलाडियों के समस्त व्यय उनकी संस्था गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा वहन किया जाता है। उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत श्री शेरपुरिया जी ने गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में क्रिकेट जगत में किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि वह जनपद के युवा खिलाडियों के लिए सदैव संस्था के साथ तत्पर है और गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के इस खूबसूरत मैदान के विकास हेतु अतिरिक्त हर सम्भव प्रयास करेगे।

इस कार्यक्रम में गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त सचिव विनय कुमार सिंह, अजय सर्राफ, बरुन कुमार अग्रवाल, डॉ० उमेश चन्द्र राय, योगेश वर्मा सहित वैभव सिंह, रामानुज राय संजय राय, अरविन्द, डॉ० सीतेश राय, राघवेन्द्र, हरीओम सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे |

Post navigation

Previous: पानी निकासी को मनबढ़ों ने रोका
Next: सादात पुलिस को मिली सफलता, एक गिरफ्तार

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.