Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अवैध सफेद बालू भंडारण पर खनन अधिकारी के साथ एसडीएम अभिषेक कुमार ने कार्रवाई

विशेष संवाददाता 22-07-2024
img-20240722-wa01955951428970297163118.jpg

जमानिया। क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव स्थित ताजपुर मांझा एवं देवरिया गांव में अवैध सफेद बालू भंडारण पर सोमवार को खनन अधिकारी के साथ एसडीएम ने कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव और देवरिया गांव में सफेद बालू का भंडारण किया जा रहा था।  जिसकी सूचना एसडीएम अभिषेक कुमार को हुई तो उन्होंने खनन अधिकारी पारसनाथ को सूचना दी। जिस पर टीम बनाकर एसडीएम एवं खनन अधिकारी ने संयुक्त रूप से छापा मारा। जहां सफेद बालू का भंडारण पाया गया। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि ताजीपुर मांझा एवं देवरिया गांव में एक एक व्यक्ति द्वारा भंडारण किया गया था। सूचना पर कार्रवाई की गई है। सफेद बालू को सीज कर खनन अधिकारी के सुपुर्द अग्रिम कार्रवाई के लिए किया गया है। भू–स्वामी पर कार्रवाई की आ रही है। उन्होंने बताया कि भंडारण बिना अनुमति के करने पर कार्रवाई की जाएगी।

कार्यवाही करते एसडीएम अभिषेक कुमार

Post navigation

Previous: पुत्र के प्रताड़ित करने से आहत मां पहुंची थाने और करा दिया पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Next: शिक्षा विभाग के सहायक लेखाकार रंगे हाथो घूस लेते हुए गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.