Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सफाई व अतिक्रमण पर एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, नगर पालिका टीम संग किया निरीक्षण

ब्यूरो 24-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250524-WA0000.jpg


जमानिया। नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण पर प्रभावी लगाम लगाने के उद्देश्य से शनिवार शाम करीब 4 बजे उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) के साथ नगर के वार्ड नंबर 1, 4, 6 और चांदपुर नई बस्ती का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गलियों और मोहल्लों में साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया। कुछ स्थानों पर कूड़ा जमा होने और नालियों की नियमित सफाई न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सफाईकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यों को समयबद्ध तरीके से और पूरी निष्ठा से करें। इसके साथ ही, उपजिलाधिकारी ने सड़क किनारे हुए अतिक्रमण की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आम जनता को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
एसडीएम ज्योति चौरसिया ने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण की निगरानी करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखीं, जिस पर अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, सतेन्द्र कुमार, अरविन्द राय, विजय यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: पारिवारिक विवाद में लाठीचार्ज, भाई ने भाई को पीटा मुकदमा दर्ज
Next: 25 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिहार ले जाने की फिराक में था आरोपी

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.