Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीएलओ संग की बैठक

विशेष संवाददाता 30-04-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानियां। लोकसभा चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील सभागार मीटिंग हाल में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीएलओ कर्मियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि सकुशल और पारदर्शी निर्वाचन चुनाव संपन्न कराने में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी बीएलओ कर्मियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित सभी को निर्देशित किया कि वह अपने बूथों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं इक्कठा करें। तथा लोकसभा क्षेत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती विधान सभावार की जायेगी। कुमार ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित केंद्र के निरीक्षण में इस बात का स्पष्ट उल्लेख करें कि वहां रैंप, शौचालय, लाइट व छाया सहित निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक व्यवस्था है या नहीं। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर प्रारूप में स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए।
विधानसभा क्षेत्रों के केंद्र/बूथों का निरीक्षण कर सभी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने पर कार्य किया जाना चाहिए। साथ ही क्रिटिकल बूथ का परीक्षण रिपोर्ट तीन दिन में तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। शेष बूथों का भी परीक्षण करना है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीएलओ कर्मियों को अपने कार्यों एवं दायित्यों का निर्वहन किया जाना सुनिश्चित है। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने उपस्थित सभी बीएलओ कर्मियों से बारी बारी से जानकारी लेते रहे। उक्त मौके पर खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल, राहुल कुमार तथा सेवराई तहसील के भी कर्मी शामिल रहे।

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.ए.चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई छात्रा।
Next: बस की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पति घायल

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.