Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एसडीएम ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता 25-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210625-WA0037

गहमर(गाजीपुर)। कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर आने की संभावना पर इससे लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। जहा लोगो को स्वास्थ्य केंद्र और गांव गाँव मे जाकर अधिकतम संख्या में टीका लगाया जा रहा है। तो कही सचल वाहन के जरिये माइक से अनाउंस कर इससे बचने का उपाय बताया जा रहा है। तीसरे लहर की संक्रमण से बचने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर तैयारियां जोरो से शुरू कर दी गई है।

गुरुवार की दोपहर उपजिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्य संभावित तीसरे लहर की तैयारियों के लिए सरकार द्वारा सीएचसी पर बच्चों के लिए 12 बेड का विशेष वार्ड बनाए जाने ऑक्सीजन प्लांट लगाने सहित हो रहे टीकाकरण की समीक्षा करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान वार्ड के बाहर अस्पताल के अंदर ही कूड़ा ट्राली देख एसडीएम रमेश मौर्य ने प्रभारी चिकित्सक सहित स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाने के साथ साथ अस्पताल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। एसडीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को आज के बाद अस्पताल के अंदर कूड़ा ट्राली को नहीं रखने का भी नसीहत देते हुए वैक्सीनेशन कराने पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया ।इस संदर्भ में मीडिया से बात करते हुए उपजिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्य ने बताया कि कोरोना के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है । बच्चों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में 12 बेड का विशेष वार्ड बनाया जा रहा है जिसका कार्य प्रगति पर है लोगों को कोविड19 टीकाकरण कराने के लिए जागरूक पर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराया जा रहा है । रमेश मौर्य ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है जो जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा । इस मौके पर तहसीलदार आलोक कुमार व प्रभारी चिकित्सक धनंजय आनंद भी मौजूद रहे ।

Post navigation

Previous: विद्युत स्पर्श से गाय की हुई मौत
Next: ट्रेन का पुन:ठहराव को लेकर भूतपूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.