Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम ने ली राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ बैठक

ब्यूरो 13-01-2022

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220113-WA0010

जमानियां(गाजीपुर)। तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ गुरुवार को बैठक की गई और विधानसभा चुनाव की तैयारियों से अवगत कराते हुए सहयोग करने की अपील की।

एसडीएम भारत भार्गव ने राजनीतिक पार्टी के नेताओं को कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद किसी को बिना अनुमति के बैठक करने की इजाजत नहीं की जा सकती है। अगर कोई ऐसा करता है तो ये चुनाव आचार संहिता के खिलाफ है, इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि राजनीतिक दल व प्रत्याशी समय-समय पर शासन द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करें। रैली / सभा/प्रचार वाहन आदि के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन करें। इसके साथ ही चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें। रैली व सभा के लिए अनुमति हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। उन्होंने सभी पार्टी के पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह‚ ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस नसीम अख्तर‚ मंडल अध्यक्ष भाजपा अवधेश सिंह‚ सेक्टर प्रभारी भाजपा अरविन्द सिंह‚ सेक्टर प्रभारी वाराणसी मंडल बसपा धनंजय मौर्य‚ जिला महामंत्री बसपा सुभाष राम सिपाही‚ विधानसभा अध्यक्ष सपा अनिल यादव‚ नगर अध्यक्ष सपा सद्दाम खान आदि मौजूद रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: लगा कोविड-19 का बूस्टर डोज
Next: जिला जेल पहुंची डॉक्टरों की टीम

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.