Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

जिला जेल पहुंची डॉक्टरों की टीम

ब्यूरो 13-01-2022
IMG-20220113-WA00272

ग़ाज़ीपुर। बेहतर स्वास्थ्य हर इंसान की पहली जरूरत है और उसे पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे ही बहुत सारे लोग जो विभिन्न मामलों में गाजीपुर के जिला जेल में निरुद्ध हैं, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए डॉक्टरों की एक पूरी टीम 10 जनवरी को जिला जेल पहुंचकर बंदियों की जांच की। इसके साथ ही नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं । इस दौरान दो मरीजों को बेहतर चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल भी रेफर किया गया।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह ने बताया कि जेल में बंदियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए शासन से निर्देश आए थे। इस क्रम में सोमवार को फिजीशियन, आर्थो, नाक कान गला विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित कई अन्य मामलों के डॉक्टरों की एक पूरी टीम बनाकर जिला जेल भेजी गई, जिसमें वह स्वयं शामिल थे और वहां पर जेल में बंद करीब 180 बंदियों की जांच की गई। जांच के अनुसार उन्हें तत्काल दवा भी दी गई। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि यह सुविधा शासन के निर्देश के क्रम में दी गई। जिला अस्पताल की टीम ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। इलाज में जेलर और जेल अस्पताल के चिकित्सक डॉ शिशिर शैलेश के द्वारा संपूर्ण सहयोग किया गया।इस दौरान मरीजों की शुगर की भी जांच की गई और दो मरीज जो पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें एक्सरे के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस जांच टीम में डॉ तपिश कुमार, डॉ आनंद कुमार, डॉ सुजीत कुमार मिश्रा, डॉ स्नेहा सिंह, फार्मासिस्ट लक्ष्मण प्रसाद, वार्ड बॉय उपेंद्र कुमार एवं 108 एंबुलेंस के चालक और ईएमटी भी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: एसडीएम ने ली राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ बैठक
Next: मोटरसाइकिल के धक्के से अधेड़ घायल

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.