Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सचिव ने जिला कारागार का किया वर्चुअल निरीक्षण

ब्यूरो 09-07-2021
khabarimg

गाजीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री कामायनी दूबे ने बुधवार को जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होने बंदियों को समस्याएं जानते हुए उन्हें विधिक जानकारियां दी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/ जनपद न्यायाधीश प्रशांत मिश्र कि अनुमति से किए गए वर्चुअल निरीक्षण में सचिव, सुश्री कामायनी दूबे, ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि निरूद्ध बंदियों के संख्या के अनुसार बैरक कम पड़ रहे है, तथा वर्तमान में पुरूष सिद्धदोष बंदी 150 व पुरूष विचाराधीन बंदी 807 व महिला सिद्धदोष बंदी 8 व महिला विचाराधीन बंदी 22 तथा अल्पवयस्क 58 जिला कारागार में है। बंदियों को बताया गया कि जो बंदी स्वेच्छा से जुर्म स्वीकार करना चाहते है, उनके प्रार्थना पत्र को नियमानुसार प्रेषित करवाएं। जिन बंदियों के मुकदमे की पैरवी करने वाला कोई नहीं है, उनके प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित किए जाए। यह भी बताया गया कि कोविड-19 के समय में वर्चुअल बैठक का आयोजन नियमित समयांतराल पर किया जा रहा है। सचिव ने वैश्विक महामारी कोविड -19 से सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क और सेनेटाईजर का प्रयोग, नियमित अन्तराल पर साबुन से हाथ धोने तथा योग प्राणायाम करने के लिए बंदियों को प्रेरित किया। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री व सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए ।

Post navigation

Previous: 8 विकास खण्ड में उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस
Next: मीजल्स-रूबेला से बचाव पर कार्यशाला आयोजित

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.