Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

निलंबन वापस नहीं हुआ तो सचिव करेंगे कार्यबहिष्कार

विशेष संवाददाता 05-09-2024
1000099653.jpg

मनिहारी। स्थानीय विकास खंड के ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति की बैठक बृहस्पतिवार को विकासखंड के सभागार में हुई इसमें डीएम आर्यका अखौरी द्वारा निलंबित किए गए ग्राम पंचायत सोनियापार के सचिव धर्मेंद्र कुमार को लेकर चर्चा हुई। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक बीडीओ अरविंद कुमार यादव की अनुपस्थिति में ए डी ओ एजी मिथिलेश कुमार को सौपा गया चेतावनी दी गई की सचिव का निलंबन वापस नहीं हुआ तो जनपद स्तर पर एवं विकासखंडो में तालाबंदी करके बहिष्कार किया जाएगा इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी वर्ष 2016-17 में सैदपुर विकासखंड क्षेत्र के सोनियापार गांव में एक लाभार्थी का प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हुआ था  पंचायत सचिवों का आरोप है कि जिस समय वहां पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हुआ था उस दौरान सचिव कोई और था वर्ष 2021 में सचिव के रूप में धर्मेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत का कार्यभार संभाला उक्त आवास में शराब की दुकान चलने के मामले में जिलाधिकारी की ओर से बीते दिनों सचिव धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया इससे जनपद के सभी पंचायत सचिवों में रोष व्याप्त है आवास का लाभार्थी ,आबकारी विभाग सहित अन्य दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए तथा धर्मेंद्र कुमार का निलंबन तत्काल वापस किया जाए अन्यथा की स्थिति में इस कृत्य से आहत समस्त सचिव संवर्ग कार्य करने में अक्षम रहेंगे। इस मौके पर मुकेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी संघ, मुकेश सिंह, सुनील सिंह, श्रवण कुमार, प्रमोद कुमार, रवि प्रकाश उपाध्याय, कृपेश कुमार, मनीष कुमार भारद्वाज, शैलेंद्र कुमार यादव, योगेश कुमार यादव, सिकंदर राजभर, प्रमोद कुमार ग्राम विकास अधिकारी, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, रामसागर यादव ग्राम विकास अधिकारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे

Post navigation

Previous: मानसिक विक्षिप्त 9 वर्षीय बच्चे का कुएं में मिला शव
Next: नई शिक्षा नीति-2020 और नई पेंशन के विरोध में पी.जी. कॉलेज शिक्षक संघ ने काली पट्टी बाँधकर जताया विरोध

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.