Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

वरिष्‍ठ पत्रकार एवं न्यूज18 के एंकर प्रतीक त्रिवेदी को प्रेस क्‍लब की ओर से किया गया सम्‍मानित

विशेष संवाददाता 21-05-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240521-WA0088.jpg

गाजीपुर। देश के वरिष्‍ठ पत्रकार एवं न्यूज18 इंडिया के बहुचर्चित कार्यक्रम भईया जी कहिन के एंकर प्रतीक त्रिवेदी को गाजीपुर प्रेस क्‍लब की ओर से सम्‍मानित किया गया। रविवार को शहर के आमघाट स्थित गांधीपार्क में भईया जी कहिन कार्यक्रम का 1शो करने पहुंचे प्रतीक त्रिवेदी का प्रेस क्‍लब की ओर से स्‍वागत किया गया और उन्‍हे स्‍मृति चिह्न प्रदान कर सम्‍मानित किया गया। इस दौरान वरिष्‍ठ पत्रकार एवं सुप्रसिद्ध एंकर प्रतीक त्रिवेदी ने गाजीपुर प्रेस क्‍लब को उज्‍जवल भविष्‍य की शुभकामनाएं दी। उन्‍होने भरोसा दिलाया कि प्रेस क्‍लब की ओर से भविष्‍य में आयोजित किसी भी कार्यक्रम में वो जरुर शामिल होंगे। प्रेस क्‍लब के पत्रकारों से उन्‍होने गाजीपुर की पत्रकारिता के विषय में बातचीत करते हुए गाजीपुर प्रेस क्‍लब द्वारा अपने सदस्‍यों के हित में उठाये गये कदमों की प्रशंसा की। सुप्रसिद्ध पत्रकार प्रतीक त्रिवेदी ने इस दौरान गाजीपुर प्रेस क्‍लब के तमाम सदस्‍यों और पदाधिकारियों से मिलकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्‍लब के संरक्षक मनीष मिश्रा, अध्‍यक्ष शिवकुमार, महासचिव कृपाकृष्‍ण, सचिव विनीत दुबे समेत पत्रकार अनिल कुमार, पवन मिश्रा, अभिषेक सिंह, प्रदीप शर्मा मोनू, केके राय, शिवप्रताप तिवारी, रतन कुमार, संजीव कुमार, आरएन राय, रजत कुमार, संदीप शर्मा, आसिफ अंसारी, रिजवान, आरिफ वारसी आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि प्रतीक त्रिवेदी न्‍यूज18 इंडिया के लोकप्रिय कार्यक्रम भईया जी कहिन का शो करने गाजीपुर पहुंचे थे। शहर के आमघाट स्थित गांधीपार्क में दर्शकों के भारी संख्‍या के बीचु कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लोगों में प्रतीक त्रिवेदी से मिलने और उनको देखने का उत्‍साह नजर आया।

Post navigation

Previous: अखिल भारतीय पिछड़ा दलित वनवासी संघ द्वारा राष्ट्रवादी दलित सम्मेलन का हुआ आयोजन
Next: अपराध निरोधक समिति ने मतदाताओं को किया जागरूक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.