Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

हिंदू पीजी कॉलेज के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी व स्वयं सेवक हुए सम्मानित

ब्यूरो 25-09-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210925-WA0008~2

गाजीपुर। जमानियाँ स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों भरा रहा। महाविद्यालय के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा को संस्था में राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के उत्कृष्ट संचालन हेतु स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर जहां एक ओर सम्मानित किया गया वहीं संस्था के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरुण कुमार एवं स्वयं सेवक अतुल कुमार शर्मा को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से प्रो.निर्मला एस मौर्य कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राजेन्द्र सिंह रज्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं स्वामी जी के जन्म दिवस पर स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से विशेष योगदान के लिये 60 संस्थाओं,कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं को यह पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि कोविड काल में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/सेविकाओं एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने बहुत ही ईमानदारी से अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया है।उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कठिन दौर से हम सब गुजरे हैं जो जल्द ही खत्म हो जाएगा और एक नई ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में हम सब सहभागी बनेंगे।अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि हर व्यक्ति समान होता है वह अपने कार्य से वह बड़ा बनाता है। आज जो कार्यक्रम अधिकारी सम्मानित हो रहे हैं वह उनकी तपस्या का फल है।


इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव, वित्त अधिकारी संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार सहित विश्वविद्यालय क्षेत्रांतर्गत तमाम महाविद्यालयों के प्राचार्य वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी स्वयं सेवक सेविकाएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के प्राचार्य डॉ शरद कुमार ने महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में जब लोग अपने घरों में दुबके हुए थे हमारे कार्यक्रम अधिकारी और स्वयं सेवक सेविकाएं लोगों को भोज्य पदार्थ, दवाएं, आवागमन के साधन आदि की व्यवस्था उपलब्ध करा रहे थे। इस महामारी में उल्लेखनीय कार्य के कारण हमारा महाविद्यालय पूरे प्रदेश में जाना जा रहा है जिसका श्रेय मैं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं सहयोगी कार्यक्रम अधिकारीगणों एवं स्वयं सेवक सेविकाओं को देता हूं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

महाविद्यालय के प्रबन्धक लछि राम सिंह यादव, उप प्रबन्धक रविन्द्र यादव, संस्कृत विभाग की अध्यक्ष डॉ विमला देवी, रोवर्स प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह, एन सी सी लेफ्टिनेंट डॉ अंगद प्रसाद तिवारी सहित महाविद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय सेवा योजना की इस शानदार उपलब्धि हेतु सम्बद्ध सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Post navigation

Previous: जूनियर हाई स्कूल की भूमि को सुरक्षित करने के लिए अधिवक्ता ने दिया पत्रक
Next: सम्पूर्णानंद राय बने जमानियाँ कोतवाल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.