Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

छठें चरण का सैनिटाइजेशन प्रारम्भ

ब्यूरो 26-05-2021
IMG-20210526-WA0018

गाजीपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद् कोरोना संक्रमण से लड़ने एवं इसके प्रभाव को कम करने हेतु लगातार अपने प्रयासों को मुस्तैदी से ज़ारी रखी हुई है।

नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा छठें चरण का सैनिटाइजेशन कल 25 मई मंगलवार से प्रारम्भ किया गया है जो 30 मई तक चलेगा। यह अभियान 4-4 वार्डों में प्रत्येक दिन एवं अंतिम दिन 5 वार्डों में डोर-टू-डोर होगा। इसके अलावा दो स्प्रेयुक्त टैंकरों से शहर के मुख्या मार्गों को सैनिटाइज किया जा रहा है एवं बैकुंठ धाम पर लागातार सफाई एवं सैनिटाइज का कार्य चल रहा है। श्री अग्रवाल ने बताया कि छठें चरण के दूसरे दिन आज 26 मई बुधवार को 4 वार्ड रविन्द्रनाथ टैगोर नगर, मोहनपुरवा, भगत सिंह नगर व मारकीनगंज में वहाँ के क्षेत्रीय सभासद व प्रतिनिधि क्रमशः शेषनाथ यादव, संजय कुमार, सुशील वर्मा व ओमप्रकाश वर्मा की देख रेख में किया गया।

श्री अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने बताया कि दो दिन पहले नगरीय क्षेत्र के कुल 4 स्वास्थ्य केन्द्रों जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, रजदेपुर, हाथीखाना स्वास्थय केन्द्रों पर भी सैनिटाइजेशन का कार्य नगर पालिका परिषद, गाजीपुर द्वारा कराया गया है। बैकुंठ धाम पर सी०सी०टी०वी० कैमरा व कन्ट्रोल रूम स्थापित है। नगर पालिका द्वारा कोविड-19 संक्रमित शवों के निःशुल्क दाह संस्कार की भी व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय सभासदगणों के नेतृत्व में मोहल्ला निगरानी समिति द्वारा वार्डों में आशा कार्यकत्री के साथ डोर-टू-डोर जांच अभियान जारी है जिसमे संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उन्हें सरकार द्वारा होम आइसोलेशन के लिए सुझायी गयी 7 मेल की दवाइयों का मेडिकल किट भी वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश की योगी सरकार द्वारा ठेला, खोमचा, रेहड़ी, खोखा, अन्य पटरी दुकानदार, श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, कुली, पल्लेदार, नाई, धोभी, मोची, हलवाई व अन्य गरीब परिवार को एक हज़ार की सहायता धनराशि दिए जाने हेतु नगर पालिका के कर्मचारी घूम-घूम कर उन लोगों को लाभ प्रदान करने हेतु लगे हुए हैं।

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करना युवक को पड़ा भारी
Next: जिले में मंगलवार से शुरू होगा 18 प्लस का टीकाकरण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.