Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना युवक को पड़ा महंगा

ब्यूरो 07-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210807-WA0001

जमानियां। समाजवादी पार्टी द्वारा स्वर्गीय जेनश्वर मिश्रा की जयंती के अवसर पर साइकिल यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय कोतवाली पुलिस ने महामारी अधिनियम एक्ट सहित अन्य धाराओं में 40 से 50 अज्ञात व्यक्तिोयों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। वही प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार बीते पांच तारीख को स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया था। यह साइकिल यात्रा जमानियां पार्टी कार्यालय से शुरू होकर जीवपुर गांव तक निकाली गई जो जीवपुर गांव में सभा में परिवर्तित हो गई। साइकिल यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और करीब 40 से 50 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया। इसके साथ ही साइकिल यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी एवं आपत्ति जनक भाषा का प्रयोग कर रहे मतसा गांव निवासी जितेन्द्र यादव को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नगर के पाण्डेय मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाल दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि साइकिल यात्रा के दौरान आपत्ति जनक भाषा का प्रयोग करने के वजह से एक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 40 से 50 लोगों के विरूद्ध माहामारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कौशलेश शर्मा‚ कां० प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: 80 लीटर देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Next: समाधान दिवस में कुल 742 आवेदन पत्रों में मात्र 41 का हुआ निस्तारण

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.