Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बहन मायावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौकड़ी चौरा के छात्र-छात्राओं में बंटा स्मार्टफोन

विशेष संवाददाता 05-02-2024
IMG-20240204-WA0139.jpg

गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण स्मार्टफोन वितरण योजना में बहन मायावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौकड़ी,चौरा मे आज स्नातक एवं बीएड के 113 छात्र- छात्राओं के उत्कृष्ट एवं निर्वाध शिक्षा हेतु स्मार्टफोन का वितरण भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा एवं प्रबंध निदेशक डा सत्येन्द्र कुमार के हाथों किया गया। कार्यक्रम के अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में स्मार्ट फोन की महत्वपूर्ण उपयोगिता ने शिक्षा सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों के निर्वाध कार्य संचालन में सहायक बनी।आज प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों सहित विभिन्न उच्च शैक्षणिक संस्थानों के समस्त छात्र छात्राओं में  मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से स्मार्टफोन का वितरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन छात्रों के भविष्य को उज्जवल करने तथा उनके प्रतिभा कौशल को उभारने में सहयोगी सिद्ध होगा। शशिकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विगत नौ वर्षों के नैतिकता के साथ इमानदारी से किए गए कार्यों से 2047 तक देश को विकसित बनाने का जो सपना देखा है वह आप सभी युवाओं के बल पर ही पुरा होगा तथा इस सपने को पूर्ण करने की नैतिक जिम्मेदारी भी आप सभी के कंधो पर निर्भर है। और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हमारे अपने नैतिक दायित्वों तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन देश, समाज और परिवार को सम्मान तथा गौरवान्वित करेगा। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ सत्येन्द्र कुमार ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र से अतिथि का सम्मान तथा छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत गाया। स्मार्ट फोन पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का संचालन विनोद यादव ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. महेन्द्र राम,निर्गुण राम,राजेश यादव, भोला राम हीरालाल ,अरुण यादव राजेंद्र प्रसाद, रामसमुझ राम एवं महाविद्यालय कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: परिवार परामर्श केंद्र में सात परिवारो की विदाई हुई
Next: आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.