Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

मंडलायुक्त के सहयोग से मरीजों के चेहरे पर आई मुस्कान

ब्यूरो 10-06-2021
IMG-20210610-WA0007

गाजीपुर। जिला अस्पताल के मरीजों के लिए मंडलायुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल द्वारा नई पहल शुरू की गई है जिसके तहत मरीजों को दवा इंजेक्शन के साथ ही उनसे बेहतर संबंध बनाने के लिए काफी और टाफी भी उपलब्ध कराई जा रही है। वृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के मरीजों के बीच कॉफी और चॉकलेट वितरित की गई जिसे पाकर मरीज काफी खुश नजर आए।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह ने बताया – कुछ दिनों पहले मंडलायुक्त वाराणसी ने 20 पेटी काफी और करीब 15 चॉकलेट का डिब्बा मरीजों में वितरण करने के लिए भेजा था । आज सुबह से अस्पताल के मेडिकल, सर्जिकल ,महिला वार्ड, कोरोना वार्ड सहित सभी वार्डों में भर्ती करीब 67 मरीजों को टॉफ़ी और काफी का वितरण किया गया।

डॉ सुजीत मिश्रा ने बताया – अस्पताल में आने वाला मरीज और उसके परिजन रोगों से दुखी होते हैं। हमारा काम उनके रोग को दूर करना होता है जिसे हम अपनी सेवा और समर्पण की भावना से लगातार करते आ रहे हैं। वही मंडलायुक्त वाराणसी द्वारा भेजी गयी काफी और टॉफी मरीज और डॉक्टर में एक बेहतर संबंध बनाने की एक अहम कड़ी साबित होगी, क्योंकि मानव के जीवन में मिठास ही एक नया संबंध बनाता है। उन्होने कहा – डॉक्टरों के द्वारा रोजाना इंजेक्शन और दवा लेने से ऊब चुके मरीज जिला अस्पताल के इस पहल पर काफी खुश नजर आए, क्योंकि एक सरकारी अस्पताल में मरीज और डॉक्टर के संबंध बनाने के लिए इस तरह की पहल उन्हें अपने आप में अचंभित करने वाली पहल थी।

आज के इस वितरण कार्यक्रम में डॉ नारायण पांडे, डॉ के एन चौधरी, डॉ तनवीर अफरोज, डॉ स्वतंत्र सिंह सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: टीकाकरण कैम्प पर उत्साह की रही कमी
Next: स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया सुरक्षित मातृत्व अभियान

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.