Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सपा नेता अमलधारी यादव के हत्या पर सपा सुप्रीमों गम्भीर

विशेष संवाददाता 09-02-2024
IMG-20240208-WA0140.jpg

नन्दगंज । अतरसुआ गांव निवासी सपा नेता मृतक अमलधारी यादव के घर सांत्वना देने वालो का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में वृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश। के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 6 सदस्यीय टीम भेजकर शोकाकूल परिवार को सांत्वना देने का काम किया है। 
बता दे कि बीते 31 जनवरी को बंधवा कुसुम्हीकलां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े अमलधारी यादव को गोली मारकर हत्या होने के बाद हत्यारे भूमिगत हो गए हैं। वही एसओजी टीम और पुलिस के हाथ अब तक नाकामी ही मिली। वही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एमएलसी रामबृक्ष यादव, काशीनाथ यादव, राजेश कुशवाहा,जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, तहसीन अहमद के साथ विजय लाल यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने मृतक अमलदारी यादव के घर पहुँचकर शोकाकूल परिवार को सांत्वना दिया। इस मौके पर एमएलसी काशीनाथ यादव ने कहा कि स्व0 अमलदारी यादव सपा के एक कर्मठ और जुझारू सिपाही थे उनकी हत्या से बहुत बड़ी क्षति हुई हैं और पूरा समाजवादी पार्टी मर्माहत है। हत्यारो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवायी करने के लिए डीजी से लेकर मुख्यमंत्री तक मिला जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी मर्माहत है तथा हम उनसे आग्रह करेंगे कि मृतक के घर स्वयं आकर सांत्वना दे। साथ ही विधान सभा सत्र में भी अमलदारी यादव की हुए हत्या को जोर शोर से उठाया जाएगा। इस मौके पर राजेश यादव, खेदन यादव देवेन्द्र यादव, सत्येन्द्र यादव उर्फ सत्या, अरविंद यादव, नितीश खरवार, शमीर सिंह, विजयी प्रधान, पप्पू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: छात्र नेताओं व कर्मचारी संगठनों द्वारा दिया गया श्रद्धांजलि
Next: माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े 2 करोड़ 35 लाख 13 हजार 803 रूपए हुए ज़ब्त

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.