Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

तहसील मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुँकार

ब्यूरो 15-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210715-WA0007

जमानियां। अध्यक्ष जिला पंचायत एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायत के चुनाव में हुए भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में गुरूवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से तहसील पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये थे।

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर पंचायत भवन और शौचालय बनाया जा रहा है। क्षेत्र के लोग सरकार के मनमानी‚ अत्याचार‚ महंगाई‚ जाति–धर्म के आधार पर तोड़ने के प्रयास आदि को लेकर आजीज आ चुकी है। कहा कि कोरोना काल की वजह से यह धरना प्रदर्शन संकेत मात्र है भव्य धरना प्रदर्शन अक्टूबर में होगा। किसानों काे फसलों का लाभकारी मूल्य दिए जाने‚ न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने‚ गन्ना किसानों का बकाया भुगतान‚ किसानों के ऊपर थोपा गया कृषि कानून को वापस लिया जाए‚ बढ़ती महंगाई पर रोक लगाया जाए‚ बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाए‚ कानून व्यवस्था महिला अपराध पर रोक लगाई जाए‚ पार्टी पर उत्पीड़न बंद हो‚ संगठित अपराध अविलंब बंद हो‚ स्वास्थ्य व्यवस्था दुरूस्त करने‚ भ्रष्टाचार पर रोक‚ कोरोना काल में हुए भ्रष्टाचार की जांच‚ मृतकों को मुआवजा‚ जिला पंचायत–क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में हुई धांधली एवं हिंसा की जांच‚ पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमले और हत्या पर रोक आदि 16 सुत्रीय मांगों से संबंधित महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन को उनके प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने पढ़ कर सुनाया। जिसके बाद ज्ञापन तहसीलदार घनश्याम को सौंपा और धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान नारेबाजी होती रही और सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा‚ दिनेश यादव‚ मेराज खॉ, अनिल यादव‚ सद्दाम खां‚ श्याम नरायन कुशवाहा‚ ओंकार यादव‚ अम्ब्रिस यादव‚ दीपू यादव‚ मोहम्मद शाद‚ रजनीकांत यादव‚ दयाशंकर यादव‚ बसंत यादव‚ विजय यादव‚ सरफराज खां‚ रजनीश यादव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 21 सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षकों ने की बैठक
Next: नियमित टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025 0
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025 0
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.