Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

डेवढ़ी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सम्पन्न

ब्यूरो 11-05-2025
IMG-20250511-WA0003.jpg


जमानिया। क्षेत्र के ग्राम डेवढ़ी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ‘महापुराण कथा’ ज्ञान यज्ञ का रविवार को समापन हो गया। वृन्दावन से पधारे कथा वाचक पूज्य श्री श्री धीरू भाई जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की कथा का अमृतपान कराकर भक्तजनों को भावविभोर कर दिया।

कथा वाचक ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भावपूर्ण हृदय से श्रीमद् भागवत कथा सुनने से जीवात्मा का कल्याण होता है। उन्होंने प्रकृति और परमात्मा के स्वरूप को सरल शब्दों में समझाया और भगवान श्री कृष्ण के सुखमय गृहस्थ जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संतुलित वाणी और आचरण ही गृहस्थ जीवन को सुखमय बनाते हैं और ईश्वर से जुड़ाव शांति का महत्वपूर्ण मार्ग है।
श्री कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि निस्वार्थ मित्रता ही सच्ची और स्थायी होती है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर हजारों मित्र होने के बावजूद दुःख में सच्चे मित्र कम ही मिलते हैं। उत्तम कर्म और संतोष के द्वारा ही जीवन को सुख और आनंद से भरा जा सकता है। आयोजन समिति के सदस्य हरेंद्र सिंह ने बताया कि 05 मई 2025 से चल रहे इस कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 12 मई 2025 को भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ होगा। उन्होंने इस आयोजन में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान बबलू सिंह, शिक्षक सुरेन्द्र सिंह, सुशील सिंह, कैलाश सिंह, अरविन्द सिंह, अयोध्या सिंह, सतीश तिवारी, अभिषेक सिंह, विनोद सिंह, जनार्दन सिंह पप्पू, पंकज सिंह, राहुल सिंह डेढ़ावल सहित हजारों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: ₹9.56 लाख व्यापार कर बकाया गरुआ मकसूदपुर से बकायेदार गिरफ्तार
Next: गाजीपुर में मौन साधना से युवाओं ने पाया आत्मबल, समाज सेवा का लिया संकल्प

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.