Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सौपी पॉच सूत्रीय मांग

ब्यूरो 24-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210624-WA0023

जमानियाँ। स्थानीय तहसील में गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद अहमद गाजी ने राज्यपाल को संबोधित पॉच सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार घनश्याम को सौपा।

उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि करैशी समाज का उत्पीड़न वर्षो से उत्तर प्रदेश में चल रहा है इसे तत्काल बन्द करना चाहिए। मीट का कारोबार करने वाले करैशी समाज एवं उनसे सम्बन्धित लोग आज भूखमरी के शिकार है। स्लाटर हाउस पर पाबंदी लगा दिया गया तथा नवीनीकरण के नाम पर एक विशेष समाज का उत्पीडन किया जा रहा है जिससे उनके परिवार के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की समस्या पैदा हो गई है तथा रोजी-रोटी का मामला गम्भीर होता जा रहा है। छोटे-छोटे मीट दुकानदार व खरीददार का भी पुलिसीयां उत्पीड़न जारी है तथा सैकड़ो लोगों पर रासुका जैसे गम्भीर मुकदमे दर्ज कर दिये गये है। पुलिसियाँ उत्पीड़न व सरकार की दोहरी नीति के कारण चमड़े के कारखाने बन्द होते जा रहे है। उन्होंने विशेष वर्ग व व्यवसाय पर हो रहे उत्पीड़न को सरकार यथाशीघ्र बन्द करे। उक्त मौके पर मुस्लिम रजा, आजाद, साबिर कुरैशी, टेलू, चान्द, फहीम अहमद, अहमद अली आदि लोग मौजूद रहे।
पॉच सूत्रीय मांग
1.उत्तर प्रदेश में बन्द पड़े स्लाटर हाउस को आधुनिक तरीके से चालू कराया जाय तथा जिन जिलों में यह व्यवस्था नही है वहाँ इस ब्यवस्था को लागू किया जाय।
2.मीट बेचने वाले दुकानदारों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान किया जाय।
3.सपा सरकार में बन्द हुए कानपुर से लेकर हापुड़ तथा अन्य चमड़े के कारखानों को शीघ्र चालू करवाएं जाय।
4.लाइसेंस मानक मीट दुकानदारों से मीट खरीदकर लाने वालों का उत्पीड़न रोका जाय व कुरैसी समाज को इस सम्बन्ध में हेल्प लाइन जारी कराएं जाय।
5.करैशी समाज पर लगी रासुका एवं झूठे मुकदमों को वापस लिए जाय।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सीएचसी बरूइन- बाल चिकित्सा आईसीयू बनाने का कार्य हुआ तेज
Next: प्रदेश में 30 करोड़ पौध रोपित करने का लक्ष्य

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.