Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बालू माफियाओं के खिलाफ एक्शन मूड में दिखे उपजिलाधिकारी

विशेष संवाददाता 26-07-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20240725-wa01908366148411801883436.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम मथारा बांड स्थित गंगा किनारे दो स्थानों पर सफेद बालू भंडारण की सूचना पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने संयुक्त रूप से गुरुवार की दोपहर करीब दो छापा मारकर दोनों स्थानों पर अवैध रूप से खनन कर सफेद बालू का किये गये कुल 5016 घन मीटर भंडारण को कुर्क कर खान निरीक्षक को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्यवाई से क्षेत्र में बालू भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।ज्ञात हो कि बीते सोमवार को ग्राम ताजपुर मांझा व देवरिया में सफेद बालू का किये गये भंडारण की सूचना पर त्वरित कार्यवाई करते हुए एसडीएम ने कुर्क कर खनन अधिकारी को सुपुर्द कर दिया था। गंगा के तटवर्ती इलाकों में अवैध ढंग से बालू का खनन कर बालू माफिया भंडारण कर मोटी रकम कमाते है। यह खेल वर्षो से लगातार चलता आ रहा है। इन माफियाओं की गहरी पैठ होने के कारण कोई भी अधिकारी इन पर हाथ नहीं डालता था। लेकिन तहसील प्रशासन इन बालू माफियाओं के विरुद्ध कमर कस लिया है। जिससे क्षेत्र के बालू माफिया काफी परेशान हो गये है। इस बाबत एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि मथारा गांव के दियारा में एक स्थान पर 3300 और दूसरे स्थान पर 1716 घन मीटर कुल 5016 घन मीटर सफेद बालू मिला। भंडारण किये गए सफेद बालू को जब्त कर खनन अधिकारी को कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया।

Post navigation

Previous: तहसील प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन शिविर का हुआ आयोजन आपदा से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण
Next: कार्रवाई : हत्या में नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.