Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

विशेष संवाददाता 23-01-2025
14 (4)

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में प्रज्ञा रेंजर टीम द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जिला आयुक्त (रोवर) डॉ. शिव कुमार, डॉ. अकबरे आज़म, रेंजर लीडर डॉ. शिखा सिंह, और रेंजर्स छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। डॉ. अकबरे आज़म ने अपने संबोधन में सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की दूरदर्शिता और अदम्य साहस ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा दी। प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने सुभाष चंद्र बोस द्वारा आजाद हिंद फौज के गठन और उनकी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक सच्चा राष्ट्र नायक बताया। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश-विदेश में भारतीयों को अंग्रेजी शासन के खिलाफ एकजुट करने का काम किया। डॉ. शिव कुमार ने स्काउट गाइड की सेवा भावना को सुभाष चंद्र बोस के विचारों से जोड़ा और आजाद हिंद फौज में महिला सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने रेंजर्स से प्रेरणा लेकर उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।डॉ. शिखा सिंह ने रेंजर्स को शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक विकास के लिए महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने रेंजर्स से उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिव कुमार ने किया और संयोजन सविता रावत एवं समीना ने किया। अंत में सीनियर रेंजर मेट रितु यादव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोली, रागिनी, अंकिता, रिंकू, रिमझिम, आकांक्षा, प्रियंका, मुस्कान, जूली, पायल समेत अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post navigation

Previous: संत राजू दास के बयान पर समाजवादी छात्र सभा ने किया विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका
Next: यज्ञाचार्य सत्यप्रकाश का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.